{"_id":"5798ffd44f1c1bbf6121e436","slug":"looting-family-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बलेजिनवा गांव में मंगलवार की रात एक घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार के तीन सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की विरोध करने पर तीनों को मारपीटकर लहूलुहान कर लाखों के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। घायलों का बांसी सीएचसी बांसी में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पड़ोसी पर जमीनी विवाद में लूटपाट कराने और हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के बलेजिनवा गांव निवासी रघुनाथ का पूरा परिवार प्रतिदिन तरह मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सोए हुए थे। देर रात आधा दर्जन की संख्या में बदमाश घर में घुस गए और सभी मारने की धमकी देते हुए बंधक बना लिए और लूटपाट करने लगे। लूट का विरोध करने पर रघुनाथ व उनकी पत्नी उमावती, बेटे शैलेष को मारपीटकर लहूलुहान दिया। पीड़ित रघुनाथ का आरोप है कि डकैत अटैची में रखे 46 हजार रुपये नगदी व सोने, चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी पर जमीनी विवाद में बाहरी लोगों को बुलाकर लूटपाट कराने और मारने पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।