फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lohari celebrated with great pomp in Siddharthanagar

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी

Tue, 13 Jan 2026 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lohari celebrated with great pomp in Siddharthanagar
शहर के पूरवपड़ाव में जलाई गई लोहड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पंजाब और हरियाणा का पारंपरिक पर्व लोहड़ी धूमधाम से रविवार को सिद्धार्थनगर, बांसी, नौगढ़, शोहरतगढ़ सहित अन्य कई जगह मनाई गई। पर्व का आरंभ अलाव के जलने से हुआ, जिसके चारों ओर स्थानीय लोग, परिवार और बच्चे एकत्र हुए। लोहड़ी पर परंपरागत गीत और ढोल की थाप ने माहौल को उत्सवपूर्ण बना दिया।
सिक्ख धर्म अनुयायियों ने बताया कि लोहड़ी केवल पर्व नहीं, बल्कि किसानों और आम लोगों के लिए नई फसल, नए वर्ष और खुशियों का प्रतीक भी है। अलाव के चारों ओर लोग परिक्रमा करते हुए गानों पर नाचे और एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। रेवड़ी, गजक, मूंगफली और मक्के की रोटी का आनंद लेने के साथ ही लोग आपसी मेलजोल बढ़ाने का प्रयास भी करते हैं।
विज्ञापन

लोहड़ी के गीतों में दुल्ला भट्टी की वीरता और अकबर के समय लड़कियों के सम्मान की कहानी गाई जाती है। बच्चों और युवाओं ने इन गीतों को बड़े जोश और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। गीतों और ढोलक की थाप के साथ लोहड़ी का यह जश्न पारंपरिक आनंद और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ज्ञानी गुरबाज सिंह, तजिन्दर सिंह ड्यूक, हरभजन सिंह, ऋत्विक सिंह, धर्मेन्दर सिंह, जसमीत कौर, मंजीत कौर, जसकीरत कौर, सुनीता और चरणजीत कौर ने भी उत्सव में भाग लिया और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लोहड़ी के गीतों और नृत्य का आनंद लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पर्व लोगों के बीच आपसी भाईचारे को बढ़ाने और ठंड के मौसम में गर्मजोशी बनाए रखने का अवसर भी है। खासतौर पर बच्चों और युवाओं के लिए लोहड़ी के गीतों के माध्यम से परंपराओं का ज्ञान और संस्कृति का अनुभव करने का यह एक अनूठा मौका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed