फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lockdown

लॉकडाउन में बिना वजह घूमने वाले पांच पर केस दर्ज

Fri, 27 Mar 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Lockdown
बांसी तिराहे पर आने-जाने वाले लागों को रोककर पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बिना वजह घूमने वाले पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

ढेबरुआ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ढेबरुआ पुलिस ने बिना काम के सड़क पर घूमने वाले 10 वाहनों का चालान कर दिया। साथ ही 11 वाहनों को सीज करके पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 21 दिन तक लॉकडाउन किया गया है। लोगों को हिदायत दी जा रही है कि घरों से बाहर न निकले। बावजूद इसके लोग सड़क पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में बिना वजह सड़क पर घूमने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 10 वाहनों का चालान काटकर 13200 रुपये सम्मन शुल्क वसूला। इसके अलावा 11 वाहनों को सीज कर दिया गया है। वहीं पांच लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। इसमें रामनगर के रहने वाले मोल्हू, राजेश यादव, लवकुश, नेवास यादव, दिनेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी थाना निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि पूरे थानाक्षेत्र में लॉकडाउन है। लोग अपने-अपने घरों में रहें। बेवजह बाइक लेकर सड़कों पर न निकलें अन्यथा पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed