फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Live toilet toilet: CDO

लाभार्थियों का इलाज कराने के साथ उनका क्लेम कराएं जनरेट

Sat, 06 Feb 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Live toilet toilet: CDO
शौचालय की जियो टैंगिग कराएं : सीडीओ
विज्ञापन

विकास समेत अन्य कार्यों की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड के पात्र लाभार्थियों का इलाज कराने के साथ उनका क्लेम जनरेट कराने में लापरवाही न की जाए। ये बातें सीडीओ ने आंबेडकर सभागार में विकास समेत अन्य कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक में कही।

सीडीओ पुलकित गर्ग ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि गोशाला का निरीक्षण करने का निर्देश दिया साथ ही टीकाकरण तथा भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की जियो टैंगिग कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शासन से मिले लक्ष्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एसडीएम एवं जिला उद्यान अधिकारी को मधुमक्खी पालन के लिये लोगों को प्रेरित करने एवं उसका लाभ दिलाए जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (जननी सुरक्षा योजना) की समीक्षा की। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम सीताराम गुप्ता, सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा, पीडी संत कुमार, डीडीओ शेषमणि सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उपकृषि निदेशक लालबहादुर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांग अधिकारी एजाजुल हक, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभंागी कुलकर्णी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed