{"_id":"65d5029b295057980a06f1b4","slug":"live-monitoring-of-114-centers-will-be-done-through-12-systems-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113185-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 12 सिस्टम से होगी 114 केंद्रों की लाइव निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 12 सिस्टम से होगी 114 केंद्रों की लाइव निगरानी
Wed, 21 Feb 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 22 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। जिला कंट्रोल रूम से 12 कंप्यूटर सिस्टम से 114 परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी। एक व्यक्ति को 10 परीक्षा केंद्र की मॉनिटरिंग होगी। परीक्षा केंद्र की हर गतिविधियों की रिपोर्ट प्रतिदिन कंट्रोल रूम में बैठे कर्मी तैयार करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार संबंधित केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक से जवाब तलब करेंगे।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को एक दिन शेष है। परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों को सीसी कैमरे से लैश किया गया है। साथ ही पांच जोन और 12 सेक्टर में जिले को बांटा गया है। इसके साथ ही सभी 114 परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्टे्रट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों का लाइव निगरानी के लिए कंट्रोल रूम के 12 सिस्टम से लाइव निगरानी की जाएगी। एक कर्मी को 10-10 केंद्र बांटा गया है। जो अपने- अपने हिस्से के विद्यालय की मॉनिटरिंग करेंंगे। हर दिन रिपोर्ट तैयार करेंगे।
रिपोर्ट में किसी केंद्र पर कैमरा बंद, कौन कक्ष निरीक्षक बात कर रहा है। कौन सही से ड्यूटी नहीं कर रहा है। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान होने वाली हर गतिविधि रजिस्टर में दर्ज होगी। जिसका अवलोकन किया जाएगा। जिन केंद्रों पर गड़बड़ी मिलेगी, जवाब तलब किया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराया जाएगा।