फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Links to the game of conversion will be found in the investigation of documents

Siddharthnagar News: दस्तावेज की जांच में मिलेंगी धर्मांतरण के खेल की कड़ियां

Thu, 24 Jul 2025 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Links to the game of conversion will be found in the investigation of documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बलरामपुर में धर्मांतरण और फंडिंग के तार सिद्धार्थनगर से जुड़ने की आशंका के बीच इटवा के अल फारुख इंटर कॉलेज के प्रबंधक को धर्तांतरण के आरोप में दबोचे जाने के बाद छांगुर बाबा के कनेक्शन को बल मिल गया है।
आरोपों से घिरे प्रबंधक पर भी कुछ उसी प्रकार की संलिप्तता के संदेह जताए जा रहे हैं, जैसा जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा करता था। दाेनों लगभग हम उम्र हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जांच हो तो छांगुर बाबा जैसे नए- नए तथ्य और लोग सामने आएं। वहींं, जांच की बात करें तो पुलिस इस मसले पर केवल जांच होने की बात बता रही है। जबकि सूत्रों का कहना है कि कुछ बड़ी एजेंसी की जल्द ही इस मामले में इंट्री हाे सकती है। उनकी दखल और जांच पड़ताल में असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बड़े शैक्षिक संस्था से जुड़ा मामला होने के कारण बड़े नेटवर्क के शामिल होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। वहीं, क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर चर्चा बनी हुई है।

नोटरी से खुलेगी प्रबंधक के धर्मांतरण के आरोपों की कलई: शिकायत करने वाले पीड़ित ने बताया कि नौकरी के बदले धर्मांतरण के लिए प्रबंधक ने दबाव बनाया था। जांच एजेंसी उसी नोटरी के जरिये कार्य करेगी। नोटरी कहां बनी, क्या केवल पीड़ित की ही नोटरी बनी थी या अन्य लोगों की भी। अगर बनी है तो वह लोग कौन हैं और कैसे उन्होंने धर्म बदला है। नोटरी जांच करने वाली टीम के लिए महत्वपूर्ण क्लू के रूप में है। हालांकि, मामला गंभीर है, ऐसे में जांच करने वाली टीम अपने तरीके से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed