{"_id":"667f01e9451779de3201c14c","slug":"lesson-learned-from-outgoing-dm-cdo-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119942-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वतमान डीएम से मिली सीख : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वतमान डीएम से मिली सीख : सीडीओ
Sat, 29 Jun 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरित डीएम पवन अग्रवाल का आयोजित हुआ विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम पवन अग्रवाल का बृहस्पतिवार देर रात को बलरामपुर जिले के डीएम पद पर स्थानांतरण हो गया है। जिसके बाद शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में उनका विदाई समारोह आयोजित हुआ। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि निर्वतमान डीएम पवन अग्रवाल के नेतृत्व में हुए लोकसभा चुनाव एवं अन्य दिनों में उनके साथ कार्य करने का अनुभव बेहतरीन रहा। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। एडीएम उमाशंकर ने कहा कि आपके निर्देशन में लोकसभा चुनाव का कार्य बहुत ही कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, एसडीएम नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, डुमरियागंज संजीव दीक्षित, अपर उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय, एसडीएम न्यायिक प्रियंका, डीडीओ गोपाल कुमार कुशवाहा, डीपीआरओ पवन कुमार उपस्थिति रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राजा गणपति आर बने जिले के डीएम
सिद्धार्थनगर। जिले के नए डीएम के तौर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक (प्रशासन) राजा गणपति आर को नियुक्त किया गया है। वह वर्ष 2015 बैच के आईएएस है और उन्हें पहली बार जिले के डीएम पद का दायित्व मिला है।