फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lekhpal suspended on the charge of demanding bribe

Siddharthnagar News: रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended on the charge of demanding bribe
: शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल के विरुद्ध एसडीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


: तहसीलदार शोहरतगढ़ की जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया था लेखपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में भूमि संबंधी कार्य के लिए रिश्वत मांगने के वायरल हुए ऑडियो मामले की जांच के बाद संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम राहुल सिंह ने जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए लेखपाल अनीश कौशल के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी है। साथ ही निलंबन अवधि में उसे रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
शोहरतगढ़ तहसील में भूमि संबंधी मामले के निस्तारण के लिए एक बिचौलियों ने लेखपाल से पैसा लेनदेन की बातचीत की थी। इसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें बिचौलिया ने लेखपाल को फोन कर कहा कि 35 हजार दिया गया है, काम कब होगा। इस पर ऑडियो में लेखपाल कह रहे हैं कि 23 हजार काम कराने में खर्चा होगा। बाकी मुझे भी कुछ चाहिए। मामला 50 हजार में डील हुआ था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो का एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए तहसीलदार से जांच कराई। तहसीलदार ने प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। एसडीएम राहुल सिंह ने बताया कि तहसीलदार की जांच में लेखपाल को वायरल ऑडियो के अनुसार शासकीय कार्य के बदले रिश्वत की मांग करने में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल अनीश कौशल को कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत निलंबित कर दिया गया है। साथ ही लेखपाल के विरुद्ध विभागीय जांच बिठा दी गई है। साथ ही निलंबन अवधि में उसे रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय तहसील शोहरतगढ़ में संबद्ध किया गया है। प्रकरण में नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम ने निर्देश दिए कि जांच अधिकारी नायब तहसीलदार 15 दिन के अंदर आरोप पत्र गठित करते हुए अधोहस्ताक्षरी से अनुमोदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed