फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lekhpal caught taking bribe for issuing birth certificate

Siddharthnagar News: जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल

Fri, 24 Apr 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal caught taking bribe for issuing birth certificate
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील में एसडीएम कार्यालय में आशुलिपिक का कार्य देख रहा राजस्व लेखपाल अरविंद कुमार प्रभाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है। बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मंडल बस्ती की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया, जिसमें आरोपी लेखपाल पकड़ा गया। ट्रैप टीम प्रभारी ने आरोपी के विरुद्ध जोगिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, लेखपाल के घूस लेते पकड़े जाने पर इटवा तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम फरेंदा निवासी वसीउल्लाह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मंडल बस्ती की टीम से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि एसडीएम इटवा कार्यालय आशुलिपिक कार्य देख रहे लेखपाल अरविंद कुमार प्रभाकर ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के बदले उससे घूस मांगा है। रिश्वत नहीं देने पर उसे बार-बार दौड़ाया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते दो स्वतंत्र लोकसेवकों की मौजूदगी में दबोच लिया। टीम ने घूस लेते पकड़े गए देवरिया जिले के ग्राम भगवानपुर चौबे निवासी राजस्व लेखपाल अरविंद कुमार प्रभाकर को पकड़ा और साथ लेकर जोगिया थाने पहुंची। टीम ने जोगिया पुलिस को तहरीर देकर घूस लेते पकड़े गए लेखपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसओ जोगिया अभय सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने घूस लेते पकड़े गए राजस्व लेखपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी नियमानुसार जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed