फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lekhpal accused of taking bribe, complaint made to DM

Siddharthnagar News: लेखपाल पर घूसखाेरी का आरोप, डीएम से की शिकायत

Wed, 16 Apr 2025 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of taking bribe, complaint made to DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज तहसील के मन्नीजोत गांव निवासी एक व्यक्ति ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएम को दिए पत्र में कहा कि धारा-24 के निस्तारण के लिए लेखपाल को सुविधा शुल्क दिया, लेकिन कई बार दौड़ने के बाद भी कार्य नहीं हुआ। मन्नीजोत गांव निवासी राजाराम ने बताया कि चार माह पहले धारा-24 के लिए आवेदन किया था, जिसकी रिपोर्ट लगवाने के लिए हल्का लेखपाल ने पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा। उसने सुविधा शुल्क दे दिया।

इसके बाद भी चार माह से लेखपाल बार बार आज कल कर रहे और रिपोर्ट नहीं लगा रहे, फोन करने पर इधर-उधर होने की बात तो कभी कानूनगो के नहीं होने की बात कहकर घुमा रहे हैं। पीड़ित राजाराम ने बुधवार को डीएम से शिकायत कर धारा 24 का रिपोर्ट लगवाने के साथ ही हल्का लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच के दौरान अगर पुष्टि हुई तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed