फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Leave water immediately in canals and ponds

नहरों-तालाबों में तत्काल पानी छोड़ें

Thu, 20 Apr 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Leave water immediately in canals and ponds
भाकियू की बैठक में मौजूद किसान।
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में मासिक पंचायत लगाई। गर्मी को देखते हुए तालाबों व नहरों में पानी छोड़ने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव कपिलदेव राय ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि गर्मी को देखते हुए नहरों व तालाबों में पानी छोड़ा जाए, जिससे पशु-पक्षियों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। कहा कि फसल ऋण माफी 31 मार्च के बजाए 31 दिसंबर 2016 किया जाए, जिससे नियमित लेन-देन करने वाले किसानों को भी योजना का लाभ मिले। गेहूं क्रय केंद्रों की सूची उपलब्ध कराई जाए और अब तक कितने किसानों का गेहूं खरीदा गया है। इसके बार में केंद्रवार जानकारी दी जाए। कहा कि जिले के अधिकांश क्षेत्रों के लोग दिल्ली आते-जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमसफर ट्रेन का ठहराव नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर कराया जाए।
विज्ञापन

जिले में फर्जी तरीके से चल रहे नर्सिंग होम संचालकों पर कार्रवाई की जाए। विधवा व वृद्धा पेंशन योजना में पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाए। बरसात शुरू होने से पहले तालाब व सागरों में जमे सिल्ट की सफाई कराई जाए, जिससे जल संरक्षण किया जा सके। कहा कि शासन के निर्देश के बाद भी बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार कराई जाए। कहा कि अगर मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, इंद्रजीत दुबे, निराला मौर्य, नंदराम यादव, लालजी यादव, पंकज, विशंभर, अनिल कुमार राव और शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed