फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Learn from the life of the Father of the Nation Gandhi and Shastri'

‘राष्ट्रपिता गांधी एवं शास्त्री के जीवन से लें सीख’

Sat, 02 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
'Learn from the life of the Father of the Nation Gandhi and Shastri'
कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बैठक क - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘राष्ट्रपिता गांधी एवं शास्त्री के जीवन से लें सीख’
विज्ञापन

महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सभी को सीख लेने की जरूरत है। उनके जीवन के मूलमंत्र सच बोलने और अच्छे कर्म करने से मन को भी शांति मिलती है। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में कही।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम दीपक मीणा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया। दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर भारत को आजाद कराया था। सभी लोगों को गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करना चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन ईमानदारी के साथ गुजरा, उसकी मिशाल दी जाती है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार की गोष्ठी में सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चंद्र निगम, उपजिलाधिकारी न्यायिक सुदामा प्रसाद वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांसी जगप्रवेश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ओजस्वी राज, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेघवरण, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शिवपूजन, गिरीश चंद्र मिश्र, ओएसडी डीएम पीके सिंह, न्याय सहायक राम केवल, स्टेनो बलदाऊ शर्मा, पेशकार विवेक श्रीवास्तव, शिकायत लिपिक बद्री प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाई गांधी एवं शास्त्री की जयंती
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यालय पर भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया था हम भारत के लोग गांधी जी के योगदान को कभी भूल नहीं सकते हैं। इस दौरान दिनेश वर्मा, किरन शुक्ला, अब्दुस्सलाम वकील, देवेंद्र कुमार गुड्डू, कैलाश पंछी, रंजना मिश्रा, लक्ष्मी प्रसाद यादव, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, रियाज मनिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed