{"_id":"673e2a2f39ba38cfe708b43d","slug":"lawyers-will-continue-boycotting-sdm-administrative-court-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127547-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसडीएम प्रशासनिक के न्यायालय का बहिष्कार जारी रखेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसडीएम प्रशासनिक के न्यायालय का बहिष्कार जारी रखेंगे वकील
Wed, 20 Nov 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
इटवा। बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा की अगुवाई में बुधवार को तीसरे दिन भी वकील हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैठक कर वकीलों ने अगली रणनीति तय की और एसडीएम प्रशासनिक के न्यायालय के बहिष्कार को जारी रखने का फैसला लिया।
बुधवार को हुई बैठक में लिए गए फैसले में एसडीएम प्रशासनिक कल्याण सिंह मौर्या के न्यायालय का बहिष्कार उनके स्थानांतरण न होने तक जारी रहेगा। इस दौरान बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन इटवा के कुछ अधिवक्ताओं की टीम डीएम से मिलकर एसडीएम के व्यवहार की जानकारी देगी और उनसे कार्यवाही करने की अपील करेगी। इस संबंध में बार एसोसिएशन इटवा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डीएम महोदय से भी न्याय न मिलने पर हम अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आयुक्त बस्ती मंडल व लखनऊ जाकर वहां के उच्चाधिकारियों को भी एसडीएम के व्यवहार की शिकायत करेगी और इनको हटाए जाने की मांग करेगी।
इस अवसर पर विजय कुमार पांडेय, दिनेश कुमार सिंह,प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल हलीम,अवधेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।