फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lawyer will provide relief from domestic violence

घरेलू हिंसा से राहत दिलाएंगे वकील

Sun, 10 Dec 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Lawyer will provide relief from domestic violence
गाेल्हौरा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
बांसी/गोल्हौरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय डडवाडीह परिसर में शिविर का आयोजन किया। लोगों को कानून की जानकारी दी। ग्रामीणों को जागरूक किया गया।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को सुलभ व सस्ती न्याय दिलाने के लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है। प्राधिकरण ऐसे लोगों को विधिक राय देती है। लोगों को बताया जाता है कि उनके अधिकार व कर्तव्यों का किसी प्रकार से हनन न किया जा सके। अशिक्षित जनता को उनके अधिकारों का बोध कराना ही प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। लोक अदालत की ओर से परामर्श केंद्रों में पारिवारिक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है। घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को राहत दिलाने के लिए प्राधिकरण ने अधिवक्ताओं का पैनल गठित किया है। 
विज्ञापन

एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह ने राजस्व संबंधी कई जानकारियां दी। कहा कि आपस में बातचीत करने से विवाद को समाप्त किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर प्राधिकरण की सहायता ली जा सकती है। इस दौरान तहसीलदार बांसी वीरेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक खेसरहा नरेंद्र मणि त्रिपाठी, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रभात सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री बेलवा के परिसर में भी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया। शिविर को उपजिलाधिकारी बांसी प्रबुद्ध सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed