फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Landslide in Kaski, Nepal, 11 people died

Siddharthnagar News: नेपाल के कास्की में भूस्खलन, 11 लोगों की मौत

Sat, 13 Jul 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Landslide in Kaski, Nepal, 11 people died
नेपाल में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुनुवां। नेपाल के कास्की जिले में बृहस्पतिवार रात भूस्खलन हो गया। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। नेपाल पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। नेपाल के पोखरा महानगर वार्ड नंबर 19 पुरनचौर में भूस्खलन में एक ही परिवार के 7 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि पोखरा 32 चैनपुर और मादी 11 में 2 लापता लोगों के शव मिले। जिससे मरने वालों की संख्या 11 हो गई। जब पोखरा नंबर 32 में आरती ओझा का घर भूस्खलन से नष्ट हो गया तो उसमें अनीता ओझा, प्रतीक सुबेदी और अनुष्का ओझा के शव भी पाए गए।

पुलिस के अनुसार इसी तरह माडी ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर 11 में भूस्खलन में दबी मैती कुमारी गुरुंग का शव भी मिला। भूस्खलन में कुल बहादुर परियार, उनकी पत्नी मनकुमारी, मां लक्षिमा, बेटी प्रशाना, प्रभा, अस्मित कास्की की भी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता और डीएसपी बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पोखरा-19 पूरनचौर में भूस्खलन से तल्लाकोट के वृद्ध और राधिका परियार की मौत हो गई। पुलिस टीम रात और बचाव कार्य में समय से पहुंच गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed