{"_id":"6009b51f8ebc3e31874ef3e4","slug":"land-of-31-people-settled-in-pak-will-be-declared-as-enemy-property-siddharthnagar-news-gkp3818172118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जा बसे 31 लोगों की जमीन शत्रु संपत्ति दर्ज करने की कार्रवाई आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान जा बसे 31 लोगों की जमीन शत्रु संपत्ति दर्ज करने की कार्रवाई आरंभ
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के जमौतिया गांव में लोगों से जानकारी लेते एसडीएम त्रिभुवन।(संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक जा बसे 31 लोगों की जमीन शत्रु संपत्ति घोषित होगी
1954 में कुसम्ही ग्राम पंचायत के जमौतिया से चले गए थे पाकिस्तान
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कुसम्ही ग्राम पंचायत के जमौतिया गांव के 31 लोग पाकिस्तान चले गए थे। वरासत अभियान में मामला सामने आने के बाद उनकी जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
डुमरियागंज तहसील के जमौतिया में इन दिनों वरासत अभियान चल रहा है। राजस्व समिति की बैठक में बंटवारे के बाद पाकिस्तान जाकर बस गए 31 लोगों की 4.5 एकड़ भूमि की जानकारी मिली। ये सभी 1954 में देश छोड़कर चले गए थे। जानकारी के मुताबिक अली हैदर के नाम से दो एकड़ भूमि है। साथ ही नौसा हुसैन पुत्र यार अली, हकीम अली, असगर अली, अशफाक हुसैन, अमीर हैदर, कर्रार हुसैन, मालिक अली सहित कुल 31 लोग के नाम जमीन है, लेकिन अब वे पाकिस्तान में रहते हैं। नियम के अनुसार इनकी संपत्ति शत्रु संपत्ति घोषित होगी। इसके लिए प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। एसडीएम ने तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह और सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश गुुुप्त को सार्वजनिक स्थान पर सूचना चस्पा करने और डुग्गी-मुनादी कराने का निर्देश दिया है। इस बाबत एसडीएम डुमरियागंज त्रिभुवन ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद डीएम को अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। इसके लिए 27 जनवरी तक सभी को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया गया है। डीएम को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।