{"_id":"60d9fee38ebc3e30de198e8d","slug":"land-dispute-seven-injured-siddharthnagar-news-gkp3998669127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चटकी लाठी, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चटकी लाठी, सात जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद मारपीट, सात जख्मी
कठेला गर्वी गांव के टोला जहलीडीह का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला जहलीडीह में जमीन के विवाद में सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के सात लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
क्षेत्र केे कठेला गर्वी गांव के टोला जहलीडीह निवासी वाकर हुसेन और मेहंदी हसन में गड्ढे की भूमि को लेकर विवाद था। गांववालों ने इस मामले में पंचायत से चिहंकन कराके दोनों पक्ष में सहमति करा दी थी। मगर सोमवार को वाकर हुसेन खूंटा गाड़कर जमीन का चिहंकन कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के मेहंदी हसन आदि ने एतराज जताया। उनका कहना था कि यह भूमि उनके हिस्से में आ रही है। जिसके कारण हुए बाद विवाद में दोनों पक्षों में लाठी डंडे का जमकर प्रयोग हुआ। मारपीट में एक पक्ष के बाकर हुसेन (40), गम्मज (60), असलम (30), शकीना (21), फोटू, (42) को सिर में चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष से मेहंदी हसन (65), सलीम (33), बाबूरजा (30) को गंभीर चोटें आई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी कठेला वीरेंद्र कुमार कुंवर ने बताया कि दोनों पक्ष के चोटिल लोगों का प्राथमिक उपचार कराके ढेबरुआ थाने पर भेज दिया गया है।