फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lakhpal gave protest

मांगों के समर्थन में लेखपालों ने दिया धरना

Tue, 19 Jun 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
lakhpal gave protest
डुमरियागंज में आयोजित धरने को संबोधित करते तहसील अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
मांगों के समर्थन में लेखपालों ने दिया धरना
विज्ञापन

 सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर 8 सूत्री मांगों के समर्थन में सदर तहसील में भी लेखपालों ने धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में बुधवार से हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का निर्णय लिया है।  मांगों के समर्थन में लेखपालों का धरना वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराने, प्रोन्नति, आधारभूत सुविधाएं एवं संसाधन से जुड़े बिंदु शामिल हैं। तहसील इकाई के अध्यक्ष कृष्ण भूषण द्विवेदी की अध्यक्षता व मंत्री उमेश चन्द्र वर्मा के संचालन में संपन्न धरने में गिरीश चन्द्र मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव, संजय कुमार, योगेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र भारती, गणेश दत्त त्रिपाठी, विनय पांडेय, प्रभु दयाल यादव, अशोक गुप्ता, वीर विक्रम चौधरी, बृजेश त्रिपाठी, बैजनाथ चौधरी, विमल किशोर यादव आदि की उपस्थिति रही। अध्यक्ष ने बताया कि 25 जून तक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करने, 26 जून से 2 जुलाई तक राजस्व कार्यों का बहिष्कार, 3 से 7 जुलाई तक पूर्ण रूप से संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना देने, 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया गया है।
इटवा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को लेखपालों ने इटवा तहसील मेें विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। मांगें पूरी न होने पर आगे भी आंदोलन करने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बांसी के अध्यक्ष व लेखपाल कमलेश मिश्रा ने कहा कि लेखपाल संघ विगत वर्षों से लंबित ग्रेड पे 2800 रुपये किए जाने, पद नाम परिवर्तन किए जाने, लैपटॉप, स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हठवादितापूर्ण रवैए के कारण लोग आंदोलन को बाध्य हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। धरने की अध्यक्षता परमात्मा मिश्र ने की जबकि  सुनील श्रीवास्तव ने संचालन किया। इस दौरान कमलेश प्रसाद मिश्र, जगन्नाथ मिश्र, यशोदानंद मिश्र, नंदलाल, दुखीराम, जग प्रसाद, हरिकीर्तन तिवारी, इंद्रमणि, मो. हसन, परमेश्वर, रामबख्श, अनिरुद्ध, सीताराम, जहीरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के तहत मंगलवार को तहसील प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन लेखपाल संघ की डुमरियागंज तहसील इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा 
तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि इस आधुनिक युग में जहां सरकार प्रत्येक कार्य डिजिटल तरीके से कराना चाहती है। वहीं, लेखपाल एक लैपटॉप के लिए मोहताज है। आय, जाति, निवास व खतौनी नक्शा सभी कार्य लेखपालों द्वारा ऑनलाइन किए जाते हैं। जबकि तहसील स्तर पर कम्प्यूटर व नेट की कोई व्यवस्था नही है। लेखपाल अपने संसाधन से अपने वेतन से पैसा खर्च करके जनता के हितों को देखते हुए समस्त कार्य करता है। लेखपाल संघ की एक और मांग भी सीधे जनता के हितों से जुड़ी हुई है। वर्तमान में 10 लेखपाल पर एक राजस्व निरीक्षक तैनात है। कहा कि लेखपाल संघ की मांग है की 5 लेखपाल पर एक कानूनगो की तैनाती की जाए, जिससे सरकारी कार्यो के साथ जनता का भी भला हो सके। इस दौरान बस्ती मंडल के सहसचिव लालकृष्ण श्रीवास्तव, गंगोत्री प्रसाद पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, विजय बहादुर चौरसिया, संप्रेक्षक तीर्थ प्रसाद, बाबूराम, अर्जुन गुप्ता, शकील हैदर, धर्मपाल, रामकुबेर, रामबहादुर, श्याम लाल, टीमल प्रसाद, श्रवन कुमार, रामप्रसाद, रमेश चौधरी आदि भारी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

शोहरतगढ़। तहसील पसिर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई शोहरतगढ़ के लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह को देकर समस्या समाधान की मांग की। तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन लेखपालों के वेतन उच्चीकरण, वेतन व पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित करवाना, लैपटाप व स्मार्ट फोन को उपलब्ध कराना, प्रोन्नति व आधारभूत सुविधाएं एवं संसाधन लेखपालों को मुहैया कराए जाना जरुरी है। सभी लेखपाल 19 जून से 26 जून तक काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप कार्य करेंगे। अगर सरकार लेखपाल की मांगों को नजरअंदाज करती है तो लेखपाल संघ आंदोलन तब तक बंद नहीं करेगा जब उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती। मंत्री रामदेव यादव ने कहा कि संगठन द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान सुरेंद्र कुमार यादव, नवीन श्रीवास्तव, सदाकांत शुक्ल, रामजतन, भोलानाथ चौधरी, सरोज कुमार, इंसाफ अली, जौहर अली, अमरनाथ, श्रवन शुक्ल, नरेंद्र चौधरी, श्यामनरायन, दिनेश मौर्य, परमात्मा श्रीवास्तव, अरविंद चौबे, रामप्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed