फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lady clibed up on over head tank for third nikah

Siddharthnagar: तीसरे निकाह के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप

Mon, 14 Nov 2022 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 10:16 AM IST
सार

एक महिला ने  पति को तलाक दे दिया, दूसरे से निकाह किया तो दो बच्चे हुए। तीसरे पर दिल आया तो दूसरे को भी छोड़कर मायके पहुंच गई। निकाह के लिए माता-पिता राजी नहीं हुए तो ओवर हेड टैंक (पानी की टंकी) पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। बताया जा रहा है कि जिससे वह तीसरा निकाह करना चाहती है, वह नाबालिग है।

विज्ञापन
lady clibed up on over head tank for third nikah
समझा बुझाकर महिला को पानी की टंकी से उतारकर ले जाती इटवा पुलिस। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में एक महिला ने  पति को तलाक दे दिया, दूसरे से निकाह किया तो दो बच्चे हुए। तीसरे पर दिल आया तो दूसरे को भी छोड़कर मायके पहुंच गई। निकाह के लिए माता-पिता राजी नहीं हुए तो ओवर हेड टैंक (पानी की टंकी) पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। बताया जा रहा है कि जिससे वह तीसरा निकाह करना चाहती है, वह नाबालिग है। एसओ और चौकी प्रभारी के घंटों समझाने के बाद महिला उतरी तो लोगों ने राहत की सांस ली। मामला इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर का है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की महिला का पहला निकाह पड़ोस के एक गांव में हुआ था। कुछ दिनों बाद महिला की अपने पति से अनबन हो गई। इसके बाद उससे तलाक ले लिया और दूसरा निकाह कर लिया। उसके दो बच्चे हैं। कुछ दिनों बाद उसका तीसरे पुरुष पर दिल आ गया और वह पति का घर छोड़कर अपने माता-पिता के पास चली आई। उसने तीसरे पुरुष से शादी के लिए माता-पिता से बातचीत की, तो दोनों ने उसे बहुत समझाया।
विज्ञापन


नाराज होकर महिला अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई। वहां से रविवार सुबह वह निकट स्थित शाहपुर पहुंची और शादी के लिए दबाव बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शाहपुर चौकी प्रभारी और एसओ इटवा मौके पर पहुंचे। दोनों के समझाने के बाद महिला उतरी। उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी का कहना है कि महिला जिससे शादी के लिए दबाव बना रही है, वह लड़का अभी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed