{"_id":"6465f04bfdc0e78c400c9093","slug":"laborer-died-in-fight-at-siddharthnagar-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में हादसा: ईट भट्ठे पर जमकर हुई मारपीट, एक मजदूर ने तोड़ा दम, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में हादसा: ईट भट्ठे पर जमकर हुई मारपीट, एक मजदूर ने तोड़ा दम, दूसरा घायल
Thu, 18 May 2023 03:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 May 2023 03:06 PM IST
सार
थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना देकर बुला लिया गया है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की तरफ़ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करही स्थित ईंट भट्टे पर बुधवार रात मजदूरों में मारपीट हो गई। इसमें एक मजदूर की जान चली गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, मारपीट में शामिल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया। हर बिंदुओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
शिवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करही चौराहे के पूरब स्थित दिनेश विस्वानी का ईंट भठा है। भठ्ठे पर काम करने के लिए बाहर से दर्जनों कामगार काम करने के लिए आए हैं। जोकि भठ्ठे पर ही रहकर काम करते हैं।
विज्ञापन
मौके पर लोगों द्वारा बताया गया कि रात में लगभग 12 बजे कामगार धर्मेंद्र पुत्र पप्पू और सुरेंद्र पुत्र राजेश निवासी श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना अन्तर्गत ग्राम लालपुर खुदरा के बीच किसी बात को लेकर तू- तू, मैं- मैं हो गई। बातचीत देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर माफिया अजीत शाही ने कोर्ट में किया सरेंडर, कर चुके हैं बड़े-बड़े कांड
मारपीट के दौरान धर्मेंद्र पुत्र पप्पू (20) की मौत हो गई। अभिमन्यु पुत्र मुकेश( 22) भी गंभीर रुप से घायल हो गया। रात में ही भठ्ठा मालिक की सूचना पर मय फोर्स मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर भागने के आरोपी सुरेंद्र को भी एहतियातन हिरासत में ले लिया है। घायल अभिमन्यु का जिला अस्पताल बस्ती में उपचार चल रहा है।
इस बारे में थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना देकर बुला लिया गया है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की तरफ़ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।