फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   laborer died by drowning in pond

Siddharthnagar News: पोखरे में डूबकर मजदूर की मौत

Sat, 18 Mar 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
laborer died by drowning in pond
ग्राम पंचायत टेडिया में शोकाकुल सारथ गुप्ता के परिजन। 
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी एक व्यक्ति की तालाब में डूबकर मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलने पर सीओ बांसी ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिरसिया गांव निवासी राधेश्याम (40) पुत्र बिहारी क्षेत्र के ही करौंदा आरामिल में कार्य करता था। परिवार के लोगों के मुताबिक शुक्रवार को वह रोज की तरह से कार्य करने के लिए गया था। शाम को घर के लिए निकला था। लेकिन रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के बाहर पोखरे के पास उसकी साइकिल और चादर पड़ी थी। जिसे देखने के बाद आशंका व्यक्त की गई कि अंधेरा होने के कारण पोखरे में गिर गया होगा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसओ जोगिया अभिमन्यु सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पोखरे में तलाश शुरू की तो उसका शव मिला। वहीं मौके पर सीओ बांसी देबी गुलाम भी पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ जोगिया अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच गए थे। साइकिल को देखते हुए पोखरे में तलाश करवाया गया तो शव मिला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केे बाद स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed