फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   laapata vrddh ka mila shav, jameen ke lie beton par hatya ka shak

लापता वृद्ध का मिला शव, जमीन के लिए बेटों पर हत्या का शक

Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
laapata vrddh ka mila shav, jameen ke lie beton par hatya ka shak
लापता वृद्ध का मिला शव, जमीन के लिए बेटों पर हत्या का शक
विज्ञापन

- भूमि बेचकर बेटी को रकम देने की बात पर होता था आए दिन विवाद
- सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के टोला मधुबेनवा का था मृतक
- धौकी गांव के जमुआर नाले के पास मिली जमीन में ढ़की मिली लाश
सिद्धार्थनगर। घर से गायब वृद्ध की तीन दिन बाद गांव बुधवार को गांव से पांच किलोमीटर दूर धौरीकुईया गांव के पास जमुआर नाले के पास जमीन में ढ़की लाश मिली। बताया जा रहा है कि पिता द्वारा जमीन बेचकर बेटी को रकम देने से नाराज बेटों ने हत्या करके शव को छुपा दिया था। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही बेटों की धरपकड़ के लिए लग गई,जिससे रहस्य से पर्दा उस सके।

सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के टोला मधुबेनवा निवासी परशुराम (60) से चार मई को विवाद हुआ था। इसके बाद पांच को भी विवाद हुआ था। लोगों के मुताबिक परशुराम द्वारा जमीन बेचकर उससे मिले रकम को बेटी को दिया जा रहा था। इससे उसके दो बेटे सोनू और रामप्रसाद परेशान थे। इसी बीच छह मई को संदिग्ध हाल में वह लापता हो गया। इसकी सूचना सदर पुलिस को देने के साथ ही गुमशुदगी दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी। इसी बीच सदर पुलिस को सूचना मिली कि गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर धौरीकुंईयां गांव जमुआर नाले के पास उसकी लाश मिट्टी में दबाई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस दिन वह परशुराम गायब हुआ था, उसे दोनों बेटे ही बाइक से लेकर गए थे। उन्हीं के द्वारा जमीन बेचने से अजीज होकर पिता की हत्या कर दी गई होगी। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। इस संबंध में कोतवाल सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की बात सामने आई है, पुलिस टीम लगी है, जल्द ही सफलता हाथ लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed