फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kushti

नागेंद्र दास ने विशाल को दिखाया आसमान

Sat, 29 Feb 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
kushti
शोहरतगढ में कुश्ती देगल में महिला पहलवानो का हाथ मिलवाते सांसद जगदम्बिका पाल नगर पंचायत अध्यक्ष - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-67,68,69
विज्ञापन

नागेंद्र दास ने विशाल को दिखाया आसमान
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन
सांसद जगदंबिका पाल ने पहलवानों से परिचय हासिल कर स्पर्धा का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी शोहरतगढ़ में शनिवार को दो दिवसीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत बृजमोहन दास, हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत बलराम दास, सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, धनुर्धर प्रताप सिंह, हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने फीता काटकर किया। दंगल के पहले दिन अयोध्या के नागेंद्र दास ने मुकाबला जीता जबकि स्पर्धा में तीस जोड़ी मुकाबले हुए।
पहले दिन दंगल प्रतियोगिता में नेपाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, बनारस, अयोध्या, गोरखपुर, देहरादून, बिहार के पहलवानों ने दाव आजमाए। मुकाबले में महिला पहलवानों ने भी दांव आजमाइश की। पहला मुकाबला अयोध्या के पहलवान नागेंद्र दास व देहरादून के विशाल के बीच दस मिनट की कुश्ती हुई जिसमें अयोध्या के नागेंद्र दास ने देहरादून के पहलवान विशाल को धोबी पछाड़ दाव से आसमान दिखाया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला बनारस की महिला पहलवान गुड़िया व गोरखपुर की राधा के बीच पंद्रह मिनट का हुआ। यह मुकाबला बराबर पर छूटा। तीसरा नेपाल के शंकर थापा व कलियर शरीफ के पहलवान के बीच पंद्रह मिनट का मुकाबला हुआ और बराबरी पर छूटा। चौथा मुकाबला बनारस की महिला पहला गुड़िया व मुरादाबाद की रिया के बीच पंद्रह मिनट का कुश्ती खेला गया। इसमें बनारस की गुड़िया ने छह मिनट में मुरादाबाद की पहलवान रिया को चित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के शंकर थापा ने हरियाणा के पहलवान विशाल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें नेपाल के शंकर थापा ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि महंत बृजमोहन दास महाराज ने कहा कि कुश्ती खेल देश की प्राचीन खेल है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि क्षेत्रीय युवाओं में देशी खेल कुश्ती के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बहुत जरूरी है। आयोजक भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, शिवशकौ्ति शर्मा, एसओ राम आशीष यादव, वकील खान, गोपाल, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, सदानंद उपाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी लाल बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed