फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Krishnanagar market becomes 'hot' due to severe cold

Siddharthnagar News: कड़ाके की ठंड से ‘गर्म’ हुआ कृष्णानगर का बाजार

Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Krishnanagar market becomes 'hot' due to severe cold
नेपाल के कृष्णानगर के बाजार में सजा हुआ गर्म कपडे की दुकान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढेबरुआ। कड़के की ठंड ने जनवरी में नेपाल के कृष्णानगर के बाजार को गर्म कर दिया है। बढ़नी बॉर्डर के इस प्रमुख व्यापारिक केंद्र में ऊनी जैकेट, कोट, कंबल, शॉल और स्वेटर की खरीदारी जोरों पर है। शीतलहर के चलते बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे व्यापारियों की बिक्री में अप्रत्याशित उछाल आया है।
दिसंबर के अंत तक ठंड का असर न के बराबर था। इसके चलते गर्म कपड़ों का बाजार ठंडा था, लेकिन जैसे ही जनवरी की शुरुआत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी, बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी। ऊनी वस्त्रों और कंबलों की मांग ने बाजार को गर्म कर दिया है। बाजार में सजे विभिन्न प्रकार के गर्म कपड़ों ने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया है। डिजाइनर जैकेट, ब्रांडेड कोट, मुलायम कंबल और हाथ से बुने स्वेटर खरीदारों की पसंद बन गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारी सुरेश गुप्ता ने बताया कि जनवरी की शुरुआत में ही बिक्री में 60 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। लोग खासकर ऊनी जैकेट और गद्देदार कंबल की खरीदारी कर रहे हैं। आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में बाजार में पहुंच रहे हैं। ग्राहक सीमा शर्मा ने कहा, यहां के ऊनी कपड़े और कंबल न केवल गर्म हैं, बल्कि टिकाऊ और किफायती भी हैं। ठंड से बचने के लिए यह बाजार सबसे उपयुक्त जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर, शीतलहर ने कृष्णानगर बाजार को नया जीवन दे दिया है। ठंड ने न केवल बाजारों में चहल-पहल बढ़ाई है, बल्कि व्यापारियों की उम्मीदों को भी नई ऊर्जा दी है। फरवरी तक बाजार की यह सरगर्मी जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed