फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Killed in suspicious circumstances went Married

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की जान गई

Sun, 05 Feb 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Killed in suspicious circumstances went Married
मर्डर - फोटो : amar ujala
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के मनिकौरा गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल के लोग शव छोड़कर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक ससुराल वालों का पता नहीं चल सका। पुलिस को तहरीर का इंतजार था। इटवा क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी सोनिया का विवाह तीन वर्ष पूर्व मनिकौरा गांव निवासी रामदेव अग्रहरि के छोटे पुत्र मुरलीधर अग्रहरि के साथ हुआ था। अभी एक सप्ताह पूर्व वह विदा होकर ससुराल आई थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार रात संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने यूपी 100 को अवगत कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले से ही पति समेत ससुराल के अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। नायब तहसीलदार इटवा अनिल पाठक ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीणों के मुताबिक सोनिया का शनिवार की रात उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी के बाद से उसने यह कदम उठाया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस संबंध में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि विवाहिता के पिता मुंबई में हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। कल तक पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद किसी तरह की तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed