{"_id":"20f099047c6332475c20439b5cefb6b8","slug":"kids-get-rare-bird-in-close-quarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में मिले दुर्लभ पक्षी के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में मिले दुर्लभ पक्षी के बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा थाना क्षेत्र के बरहपुर में दुर्लभ प्रजाति की पक्षी के बच्चे मिले हैं। चर्चा है कि ये गरुण के बच्चे हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गए है।
इसे धार्मिक आस्था से भी जोड़ा जा रहा है। उधर, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। विभागीय कर्मियों के मुताबिक बच्चे काफी छोटे हैं। कुछ दिनों बाद इनकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
बरहपुर गांव स्थित शिव मंदिर के बगल में रमजान अली का मकान है। आगे के कमरे को रमजान ने किराए पर दे रखा है। पुरानी लकड़ियों से भरा पीछे का कमरा लंबे समय से बंद था।
विज्ञापन
किराएदार सोनू पांडेय रविवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे के कमरे से अजीब तरह की आवाज सुन वह सहम गया। जहरीले जानवर की आशंका से वह पास के ही दिनेश चौधरी के साथ लकड़ी वाले कमरे में पहुंचा। वहां अजीब तरह के पक्षी के पांच बच्चे और एक अंडा मिला।
गरुण प्रजाति के बच्चे होने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। बुजुर्गों का कहना था कि इस तरह का पक्षी इलाके में पहले नहीं देखा गया। धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुुंचे फारेस्ट गार्ड विजय कुमार चौधरी ने छानबीन की।
बच्चों के छोटे होने का हवाला देते हुए उनकी सुरक्षा के लिए मौके से न हटाने की दलील दी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग की टीम पक्षी के सभी बच्चों को साथ ले गई। फारेस्ट गार्ड विजय के मुताबिक फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि यह बच्चे किस पक्षी के हैं।
ऐसे पक्षी इस क्षेत्र में नहीं देखे गए हैं। 10-15 दिन बाद बच्चों के बड़े होने पर परीक्षण के लिए भेजा जाएगा, तब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।