{"_id":"617c31c748b0a6676e3d738b","slug":"kidneep-siddharthnagar-news-gkp414708781","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बालक को पुलिस ने मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत बालक को पुलिस ने मुक्त कराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु(सिद्धार्थनगर)। नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले के सुद्धोधन गाऊ पालिका वार्ड नंबर तीन गुलरी में बकरा पालन फार्म संचालित करने वाले कारोबारी के बेटे का अपहरण हो गया था। नेपाल पुलिस ने जिले की कपिलवस्तु पुलिस के सहयोग से उसे बृहस्पतिवार शाम को मुक्त करा लिया।
कारोबारी अब्दुल कलाम डफाली के छह वर्षीय पुत्र सलमान खान डफाली को घर से दुकान पर समान खरीदने गया था। रास्ते में सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी दो लोगों ने बुधवार को आर्थिक लेन देन को लेकर अपहरण कर लिया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कपिलवस्तु डीएसपी धर्म राज भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस के सहयोग से मायादेवी गाऊ पालिका वार्ड नंबर चार चकरचौड़ा बार्डर से सकुशल खोजकर परिजनों को सौंप दिया। इसके लिए कपिलवस्तु जिला पुलिस ने सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु थाने की पुलिस का आभार व्यक्त किया।