{"_id":"6483696651088d7fa6050f71","slug":"khetwalas-team-won-the-match-by-25-runs-siddharthnagar-news-c-7-1-200276-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेतवला की टीम ने 25 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेतवला की टीम ने 25 रन से जीता मैच
Fri, 09 Jun 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी क्षेत्र के टेडिया गांव में आयोजित क्रिकेट टुर्नामेंट में खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रधान
सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के टेडिया गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को सिरसिया राजा व खेतवला के बीच खेला गया। मुकाबले को खेतवला की टीम ने 25 रन से जीत लिया। विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।
सिरसिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए खेतवला की टीम ने 137 रन बनाकर जीत का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी सिरसिया राजा की टीम मात्र 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच को खेतवला की टीम 25 रन से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द सिरीज मनोज को दिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय चौहान की ओर से विजेता टीम को 10 हजार रुपये एवं उप विजेता टीम को पांच हजार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान जितेंद्र गुप्ता, सुनील, गोविंद, असरफ अली, राजेंद्र कुमार, राम नेवास, कुलदीप, शंभू प्रसाद, रामपाल, राजेश आदि मौजूद रहे।