फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Khelo India Games torch rally flagged off

Siddharthnagar News: खेलो इंडिया गेम्स मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Mon, 22 May 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Khelo India Games torch rally flagged off
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर र
सिद्धार्थनगर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सीडीओ जयेंद्र कुमार ने सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

मशाल रैली व प्रचार वाहन हाइडिल तिराहा, खजुरिया रोड होते हुए साड़ी तिराहा से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त हुई। रैली के बाद लोहिया कला भवन में आयोजित युवा उत्सव और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तहत स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। सरस्वती वंदना के बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, लोक नृत्य, योग आदि की प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कालेज नौगढ़, द्वितीय स्थान सिंहेश्वरी इंटर कालेज नौगढ़ और तृतीय स्थान स्टेप ऑफ डांस एकेडमी को मिला। कविता लेखन प्रतियोगिता में अमितेश नारायण त्रिपाठी प्रथम, सर्वेश्वर दूबे द्वितीय, मो. शहजाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सानवी शुक्ला प्रथम, सुमन द्वितीय, श्याम तृतीय स्थान पर रहे। फोटोव्राफी प्रतियोगिता में याकूब प्रथम, नीतू मौर्या द्वितीय, सुनील वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में सायमा प्रथम, ममता राजपूत द्वितीय, किरन तृतीय स्थान पर रही। सांसद प्रतिनिधि अभिषेक पाल, विधायक विनय वर्मा, एसपी अग्रवाल, सीडीओ जयेंद्र कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया। गया। इस अवसर पर डीआईओएस अवधेश नारायन मौर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, नेहरू युवा केंद्र अधीक्षक अनुराग यादव, अर्पणा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed