{"_id":"67ba10a64a931a28ee0b425d","slug":"khalilabad-bahraich-rail-project-will-be-completed-on-time-mp-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-132912-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समय से पूर्ण होगी खलीलाबाद बहराइच रेल परियोजना ः सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समय से पूर्ण होगी खलीलाबाद बहराइच रेल परियोजना ः सांसद
विज्ञापन
रेलवे चीफ सतीश कन्नौजिया से मुलाकात करते सांसद जगदम्बिका पाल। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर रेल अधिकारियों के साथ खलीलाबाद-बहराइच नई रेल परियोजना के प्रगति की समीक्षा की।
सांसद ने बैठक में रेल अधिकारियों को इस परियोजना को समय से पूर्ण करने को कहा। जिस पर रेल अधिकारियों ने उन्हें इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का आश्वासन दिया।
बैठक में सांसद जगदंबिका पाल ने जिले के डुमरियागंज, बांसी, बेलौहा से होकर गुजरने वाले इस नई रेल परियोजना की तेजी में आ रही अड़चनों को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन बिछाने की परियोजना को तेजी से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान रेल अधिकारियों ने सांसद को परियोजना के संबंध में जानकारी देते हुए आ रही अड़चनों के निदान पर चर्चा की। सांसद ने रेल अधिकारियों के साथ भूमि उपलब्धता, भूमि अधिग्रहण, मिट्टी पटाई समेत अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। इसमें पैच तथा रेलवे लाइन कार्य में उत्पन्न हो रहे बाधा के निस्तारण के लिए डीएम राजागणपति आर. से वार्ता की तथा जल्द से जल्द कार्य में तेजी लाने को कहा।
बैठक में चीफ रेलवे सतीश कन्नौजिया, डिप्टी चीफ रविन्द्र मेहरा, अभियंता राजेश सिंह मौजूद रहे।