{"_id":"64ad9d3b0cc587b36e015977","slug":"keep-the-menu-of-the-mess-according-to-the-season-asp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-1186-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के अनुसार रखें मेस का मेन्यू : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के अनुसार रखें मेस का मेन्यू : एएसपी
Tue, 11 Jul 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज थाने का निरीक्षण करते एएसपी सिद्धार्थ। संवाद
सिद्धार्थनगर। मंगलवार को भवानीगंज थाने का वार्षिक मुआयना अपर पुलिस अधीक्षक ने किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, आरक्षी बैरक, सीसीटीवी कैमरा, शस्त्रागार, मेस, महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष व अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया। एसओ को निर्देशित किया कि मौसम के हिसाब से मेस में मेन्यू निर्धारित करें और मेस के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दें।
एएसपी ने बैरक का भी मुआयना किया। उन्होंने कहा कि बैरक की छत की श्रमदान कराकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसके बाद पुलिसकर्मियों संग बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सुजीत कुमार राय, थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, उप निरीक्षक अमरनाथ राम, परमानन्द गौड़, कन्हैया मौर्य, राजा राम यादव, रितिका त्रिपाठी, मधु वर्मा उपस्थित रहे।