फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Keep moisture in the field to protect from paddy

पाला से बचाव के लिए खेत में रखें नमी

Thu, 04 Jan 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Keep moisture in the field to protect from paddy
tomato
सिद्धार्थनगर/बांसी। तेजी से लुढ़कते पारे ने आम जनजीवन को अस्त-व्यवस्त कर दिया है तो फसलों पर भी दुष्प्रभाव पड़ने लगा है। पाले की आशंका से किसान सहम गए हैं। कृषि विशेषज्ञ गोष्ठी कर किसानों को बचाव के टिप्स दे रहे हैं। गुरुवार को मिठवल ब्लाक के प्रतापपुर गांव में स्थित कृषि विभाग के केंद्र पर गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को फसलों को पाला से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मारकंडेय सिंह ने किसानों को पाले व कोहरे से फसलों को बचाने का गुर सिखाया। उन्होंने कहा कि शीतलहर एवं पाले से सर्दी के मौसम में सभी फसलों को थोड़ा नुकसान होता है। टमाटर, मिर्च, बैगन आदि सब्जियों, पपीता व केले के पौधे, मटर, चना, सरसों, जीरा और धनिया आदि फसलें सबसे अधिक प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि पाले के प्रभाव से फसलों, फलों व सब्जियों के फल झड़ने लगते हैं। प्रभावित फसल का हरा रंग समाप्त हो जाता है और पत्तियों का रंग मिट्टी के रंग जैसा दिखता है। ऐसे में पौधों के पत्ते सड़ने से वैक्टीरिया जनित बीमारियों का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। पत्ती, फूल व फल सूख जाते हैं। फल के ऊपर धब्बे पड़ जाते हैं व स्वाद भी खराब हो जाता है। उन्होंने बताया कि फलदार पौधे पपीता, आम आदि में इसका प्रभाव अधिक पाया गया है। गोष्ठी में रमेश, राजकुमार और दिनेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed