{"_id":"579253434f1c1bc148c4be1c","slug":"keep-cleaning-fever-get-immediate-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":" सफाई रखें, बुखार का तत्काल इलाज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई रखें, बुखार का तत्काल इलाज कराएं
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक को संबोधित करते आईजी विजय मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विकासखंड बर्डपुर सभागार में इंसेफेलाइटिस जागरूकता कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित हुई। इसमें गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को इंसेफेलाइटिस के खतरे से आगाह करने पर जोर दिया गया। लोगों को इससे बचाव के प्रति भी जानकारी दी गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना ने बताया कि इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के लिए जन जागरूकता और व्यवहार में परिवर्तन लाने की जरूरत है। अपने घरों के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। अगर बच्चे को बुखार हो तो तत्काल इलाज करवाएं। लापरवाही भयानक रूप ले सकता है। इस बीमारी से बचने के लिए सुअर बाड़ों को आबादी से दूर रखें।
स्वच्छ पेयजल या पानी को उबाल कर पीएं। खंड शिक्षा अधिकारी विजय गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों-अभिभावकों में जन जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली जाएगी प्रार्थना सभा में संदेश देना, शपथ करवाना हैं।
विज्ञापन
प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि गांव में साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। सभी के घरों में शौचालय का निर्माण व उसका उपयोग करने के लिए सभी को प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारी गिरिजा देवी, जानकी त्रिपाठी, सह समन्वयक दिलीप श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, राजेश कुमार, शुभावती, गीत देवी, अनुपम मिश्रा, अनीता, सन्नू श्रीवास्तव, संता, अंचला, रश्मि श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।