फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Karva Chauth...women will keep Nirjala fast today for the long life of their husbands.

Siddharthnagar News: करवा चौथ...पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज रखेंगी निर्जला व्रत

Sat, 19 Oct 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 19 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Karva Chauth...women will keep Nirjala fast today for the long life of their husbands.
शहर में करवा चौथ के अवसर पर हाथों पर मेहंदी लगवाती महिलाएं
सिद्धार्थनगर। सुहागिनों को करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार 20 अक्तूबर रविवार को पड़ने वाले करवा चौथ पर सजने के लिए महिलाओं ने पूरी तैयारी कर ली हैं। इस वर्ष विशेष मुहूर्त में करवाचौथ व्रत मनाया जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य अच्युत रामानुजाचार्य ने बताया कि महिलाएं रविवार की रात में 7:40 बजे चंद्रमा का दर्शन करते हुए भगवान गणेश की पूजा करेंगी। विघ्नहर्ता की पूजा करते हुए महिलाएं पति की दीर्घ आयु एवं आरोग्यता की कामना करते हुए जल ग्रहण करेंगी। हर साल यह व्रत कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत को सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए रखती है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। यह व्रत चंद्र दर्शन के साथ खोला जाता है। लेकिन व्रती को चंद्र दर्शन से पहले कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। महिलाएं सुबह चार बजे उठकर सरगी खाती हैं, और दिनभर पानी तक नहीं पीती हैं। कई पति भी पत्नी के साथ यह व्रत करते हैं। महिलाएं चंद्रोदय के समय पूजा की थाली सजाती हैं।
विज्ञापन


खरीदारी करने बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, हाथों पर रचाई मेहंदी

सिद्धार्थनगर। करवाचौथ की तैयारियों लेकर महिलाओं की भीड़ से शनिवार को बाजार गुलजार रहा। जिससे दुकानदारों के चेहरे भी चमक रहे थे। बाजार में महिलाओं के लिए वस्त्र, आभूषण, परिधान और सौंदर्य प्रसाधन की एक लंबी शृंखला मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ के मौके पर मेहंदी लगाने वालों की भी डिमांड काफी बढ़ गई थी। बाजार में मेहंदी लगाने वाले दुकान पर काफी भीड़ देखने को मिली। करवा चौथ के दिन के बजाय शनिवार को भी महिलाएं मेहंदी लगाने वाली दुकान पर देखी गई। वहीं दुकानदारों ने भी महिलाओं को लुभाने के लिए खूब तैयारी कर रखी थी। रविवार को करवाचौथ की व्रत महिलाएं रखेंगी। इसलिए ज्वैलरी, करवा, ब्यूटी पार्लर, वस्त्र की दुकान, परिधान की दुकान सहित अन्य दुकानों में खासा भीड़ देखने को मिला। लोग सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में खरीदारी करते रहे।
मिट्टी के कारवा की मांग
शक्कर से तैयार करवे की अपेक्षा बाजार में मिट्टी के करवे में पानी भरकर पूजा अर्चना करती हैं। करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को उनके पति मिट्टी के करवे से ही पानी पिलाकर व्रत खोला जाता है। इसके चलते बाजार में मिट्टी के करवे की काफी मांग रही।

सप्ताह भर पहले पार्लरों में हुई थी बुकिंग
पार्लर संचालिका का कहना है कि करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाओं ने करीब एक सप्ताह पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। जिसके चलते जिन महिलाओं को पहले नंबर लगा हुआ है। उन्हीं को प्राथमिकता दी जा रही है।

ज्वेलरी और साड़ी की हो रही खरीदारी
स्वर्णकार धनेश वर्मा ने बताया कि इस बार करवा चौथ के पर्व को लेकर अच्छी दुकानदारी देखने को मिल रही है। इस बार करवा चौथ पर बिछिया, पायल, नाक के आभूषण, संकली, नथ, बाली, फिनी, और लौंग नाक में पहने जाते हैं की अच्छी खरीददारी हुई है। लेकिन सोने-चांदी के भाव के कारण ग्राहकी पर असर पड़ा है। वहीं सुहागिन महिलाओं में लाल रंग के वस्त्रों के पहनने का प्रचलन रहा है। जिस कारण लाल के साथ अन्य रंग की साड़ियों की सबसे अधिक मांग रही, इसके अलावा डिजाइनर सूट और साड़ी भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed