फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kartik Purnima did not hold fair

डुबकी लगाने तक सीमित रहे श्रद्धालु, नहीं लगे मेले

Mon, 30 Nov 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima did not hold fair
जोगिया क्षेत्र के ककरही घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर श्रृद्धालुओं की भीड़। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कार्तिक पूर्णिमा का नहीं लगा मेला, श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर सूना रहा ऐतिहासिक भारतभारी स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के कारण जिले में विभिन्न नदियों के तट पर कार्तिक पूर्णिमा का मेला नहीं लगा। कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सिर्फ स्नान, दान-पुुण्य ही किया। इस बार मेला नहीं लगने से श्रद्धालुओं में निराशा हुई।
जोगिया प्रतिनिधि के मुताबिक बूढ़ी राप्ती नदी के ककरही घाट पर प्रति वर्ष लगने वाला अति प्राचीन कार्तिक पूर्णिमा का मेला इस बार नहीं लगा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण का डर और शासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के कारण सीमित संख्या में ही श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सिर्फ नदी में डुबकी लगाई। इसके अलावा जोगिया स्थित योगमाया मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूूजन-अर्चना की। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर में राप्ती नदी तट स्थित रानी मोहभक्त राजलक्ष्मी स्नान घाट पर भोर से ही स्नान करने वालों की काफी भीड़ लग गई। इस दौरान चेयरमैन इदरीश पटवारी, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र, प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह, जीवन त्रिपाठी, शशांक सिंह और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक थाने के ग्राम मेचुकी और शाहपुर में राप्ती नदी पर लगने वाला मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों ने भोर से डुबकी लगानी शुरू कर दी। भारतभारी स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के तीर्थ सागर में भक्तों ने डुबकी लगाकर पूजा की। कार्तिक पूर्णिमा पर भारतभारी में भव्य ऐतिहासिक मेला लगता था। कोरोना के बढ़ते प्रकोप से मेला नहीं लगा।
विज्ञापन

राप्ती तट स्नान, गूंजा हर-हर गंगे
डुमरियागंज। सोमवार को तड़के नगर स्थित राप्ती नदी के घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान शुरू हो गया। हालांकि बाहरी श्रद्धालुओं पर पाबंदी लगाने से घाट पर कम भीड़ दिखी। राप्ती तट पर कार्तिक पूर्णिमा के सूर्योदय के साथ ही स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजता रहा। सुरक्षित स्नान और जलाभिषेक के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed