{"_id":"603a72908ebc3ee9702bf1d1","slug":"kapilvastu-will-have-world-class-development-siddharthnagar-news-gkp3864318153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु का होगा विश्वस्तरीय विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु का होगा विश्वस्तरीय विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कपिलवस्तु का होगा विश्वस्तरीय विकास’
बृजलाल का गृह जनपद पहुंचने पर नागरिक अभिनंदन
विश्व में काला नमक की खुशबू फैलाने का किया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि बुद्ध भूमि की दुनिया में अपनी एक समृद्ध और वैभवशाली पहचान है, इसे एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना पहला उद्देश्य होगा। काला नमक चावल की खुशबू एक बार फिर पूरे विश्व में फैलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सदस्य बृजलाल शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गरीबी के दिनों के अपने संघर्षों और कठिन परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आईपीएस बनने तक का भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी धर्मपत्नी और उत्तर प्रदेश खाद्य बोर्ड की सदस्य सरोज भी रहीं। इससे पूर्व कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. जावेद कमाल, पंकज सिद्धार्थ, नियाज कपिलवस्तुवी और अरुणेश विश्वकर्मा ने काव्यपाठ किया। अंत में बृजलाल ने नियाज कपिलवस्तुवी, डॉ. जावेद कमाल, पंकज सिद्धार्थ, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, ड्यूक सिंह, विक्की गुप्ता, अरुण प्रजापति, नितेश पांडेय, संजय गुप्ता, नेहा गुप्ता, जुनेद खां, मेराज अहमद और रेहरा गांव की बालिका ताइक्वांडो टीम को सम्मानित किया। इस दौरान भुवनेश्वर प्रसाद, सिद्धार्थ गौतम, जवाहर चौधरी, विक्रांत त्रिपाठी, प्रदीप वर्मा, अभय कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह गहरवार, विद्यासागर साहनी उपस्थित थे।