{"_id":"61b7897f4c40e93caf0bad95","slug":"kapilvastu-team-has-won-the-mach-siddharthnagar-news-gkp419764473","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु की टीम ने दुधवनियां को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु की टीम ने दुधवनियां को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु की टीम ने दुधवनियां को हराया
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक क्षेत्र के घरुआर में चल रहे इंडो-नेपाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को कपिलवस्तु, नेपाल की टीम ने दुधवनियां की टीम को पराजित किया। यूथ क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने टास कराकर दोनों टीमों के बीच मैच शुरू कराया।
दुधवनियां टीम के कप्तान सलाम तुल्ला ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर में 101 रन बनाया और कपिलवस्तु, नेपाल की टीम को जीत के लिए 102 रन का लक्ष्य दिया। कपिलवस्तु की टीम इस मैच में विजयी रही। वहीं, केवी स्पोर्ट्स क्लब सिद्धार्थनगर तथा जय नेपाल क्रिकेट क्लब कृष्णा नगर के बीच खेले गए मैच में सिद्धार्थनगर की टीम विजयी रही। इस दौरान कमेंट्रेटर मोहित इंजीनियर, जियाउल हक इमरान के अलावा अंकित गोयल, सुनील अग्रहरि, दीपक साहू, अंकित, नियाज, सागर शर्मा, राजकुमार, काशिफ, दुर्गेश वरुण, दीपक अग्रहरि, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।