फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kapilvastu: Angry mob attacked police post

कपिलवस्तु : पुलिस चौकी पर आक्रोशित भीड़ ने बोला हमला

Mon, 07 Mar 2022 10:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Kapilvastu: Angry mob attacked police post
कपिलवस्तु : पुलिस चौकी पर आक्रोशित भीड़ ने बोला हमला
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग भी की
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा में रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से आटो चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रक को आग के हवाले करने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो लोग और आक्रोशित हो गए और चौकी पर हमला बोल दिया। उन्हें नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति बिगड़ती देख हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद लोग शांत हुए।

जानकारी के अनुसार भारतीय नंबर का एक ट्रक रविवार को सब्जी लेकर नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा के पास जा रहा था। बाणगंगा नगर पालिका नंबर 11 के पास एक आटो चालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में चालक अनिल (26) की मौत हो गई। इससे आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और ट्रक को आग केे हवाले करने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चौकी के पास पहुंचकर वहां पर तोड़फोड़ करने लगे। भीड़ से निपटने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इससे भी जब लोग नहीं माने तो हवा में फायरिंग करके भीड़ को तितर बितर किया गया। इसके बाद पुलिस ने चालक और ट्रक को सुरक्षित बचाया। एसपी कपिलवस्तु दान बहादुर कार्की ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी करने पर यह कार्रवाई करनी पड़ी। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed