{"_id":"655cf0c486a2274ac60a7f3c","slug":"kalpana-won-in-100-meter-race-sonam-won-in-50-meter-race-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8576-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 100 मीटर दौड़ में कल्पना, 50 मीटर में सोनम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 100 मीटर दौड़ में कल्पना, 50 मीटर में सोनम ने मारी बाजी
विज्ञापन
एनपीआरसी स्तर के बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में फूलपुर लाला का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी।
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को सोहना न्याय पंचायत का प्राथमिक विद्यालय फूलपुर लाला में किया गया। न्याय पंचायत सोहना के सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल शिक्षक संकुल अनिल कुमार गौड़ व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष भारती ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका वर्ग के 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय फूलपुर लाला की छात्रा सोनम ने पहला स्थान प्राप्त किया, तो दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की अंशिका रही। बालक वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय फूलपुर लाला के प्रियांशु ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया तो दूसरे स्थान पर प्राथमिक विद्यालय बौरडीह के आकाश वर्मा रहे। सौ मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में फूलपुर लाला विद्यालय की कल्पना प्रथम तो दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की छात्रा साधना ने कब्जा जमाया। सौ मीटर बालक वर्ग के दौड़ में करन प्रथम तो दूसरे स्थान पर सलीम ने कबिज रहे। कबड्डी में जूनियर स्तर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनी ने जीत हासिल की। इस दौरान बलवीर सिंह, लालमणि, विश्वजीत सिंह, राजकपूर, इरशाद अहमद, आकाश और संतराम आदि मौजूद थे।