फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kalash Yatra taken out with chants of Har-Har Mahadev

Siddharthnagar News: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकाली कलश यात्रा

Sun, 03 Mar 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with chants of Har-Har Mahadev
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरा स्थित शिव मंदिर के प्रांण प्रतिष्ठा व रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ के साथ शाम सात बजे से रात्रि एक बजे तक वृंदावन के कलाकारों की ओर से रास लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजौरा स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह से ही गांव व क्षेत्र के लोग एकत्रित होने लगे। करीब एक बजे 101 पीतांबर वस्त्र धारी महिलाएं कलश लेकर डीजे की धुनों पर नाचते-गाते, हर हर महादेव के जयकारों के साथ विशुनपुर औरंगाबाद स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुंचे। आचार्य कृष्ण चंद्र शास्त्री ने पूरे विधि विधान व वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में राप्ती के जल को भरा। करीब एक किलो मीटर की दूरी पैदल तय कर पुन: कलश वापस यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आचार्य शम्भू शास्त्री, चौकी प्रभारी बिजौरा पप्पू गुप्ता, प्रवीण अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, ओमप्रकाश तिवारी, मोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed