फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kalash yatra

Siddharthnagar News: हनुमत महायज्ञ के पहले निकली कलश यात्रा

Sat, 08 Jun 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
kalash yatra
बिस्कोहर। नगर के हनुमानगढ़ी ज्ञान लोक नारद कुटी में नौ दिवसीय श्रीहनुमत महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के लिए शुक्रवार दोपहर तीन बजे कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

बिस्कोहर बस अड्डा होते हुए कलश यात्रा बूढ़ी राप्ती नदी परसोहन पहुंची। यहां पर आचार्यों ने विधिवत पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया। सात दिनों तक यहां यज्ञ और प्रवचन चलेगा। यज्ञ संरक्षक स्वामी देवरामदास वेदांती ने बताया कि शाम पांच बजे से अवधधाम से आए संतों का प्रवचन होगा। रात्रि नौ बजे तक श्रद्धालु रामकथा का रसपान करेंगे। उसके बाद रामलीला का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जयपुर राजस्थान के मुख्य यजमान श्याम सुंदर खंडेलवाल, तारादेवी खंडेलवाल, सह यजमान शैलेंद्र कुमार शर्मा, हरिश्चंद्र गुप्ता, नागा बाबा, सुधीर कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, राधेश्याम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed