फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kalanamak producers board constituted

जिले में बनेगा कालानमक उत्पादक बोर्ड : डीएम

Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
kalanamak producers board constituted
जिले में बनेगा कालानमक उत्पादक बोर्ड : डीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई कृषक उत्पादक संगठन एवं नाबार्ड की बैठक में कालानमक चावल उत्पादक बोर्ड बनाने सहित कई निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि कालानमक चावल के प्रचार प्रसार के लिए निरंतर कार्य करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक उत्पादक समूहों को ज्यादा से ज्यादा किसान सदस्यों को जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक उत्पादक समूहों के पंजीयन का कार्य अविलंब शुरू किया जाए। कालानमक चावल का निर्यात बढ़ाने पर कार्य किया जाएगा। उच्च मानक के बीज पर अनुसंधान, उत्पादन एवं चावल के विपणन पर कार्य किए जाए। कृषक उत्पादक समूहों को राष्ट्रीय संस्थानों में भ्रमण करया जाएगा ताकि वे उच्च तकनीकी से कुछ नया करने की ओर अग्रसर हों।
विज्ञापन

बैठक में जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह एवं नाबार्ड के अधिकारी मौजूद थे।
शुरू होगा मोबाइल प्रोसेसिंग प्लांट
भनवापुर। कालानमक प्रजाति की शुद्धता के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में मोबाइल प्रोसेसिंग प्लांट शुरू होगा ताकि मार्केटिंग के साथ किसानों को अच्छी आय प्राप्त हो सके। केंद्र के वैज्ञानिकों को कालानमक की अच्छी प्रजाति के लिए परंपरागत बीज पर कार्य करने की आवश्यकता है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में शुक्रवार को आयोजित कालानमक पर योजना एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय सिंह ने आरकेबीवाई योजना के अंतर्गत बाउंड्रीवाल, मधुपालन, बत्तख पालन व थ्रेसिंगफ्लोर आदि का निरीक्षण किया। केंद्र वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश के कालानमक पर शुरू किए गए शोध कार्यों की जानकारी दी। उपनिदेशक डॉ. संजीव कुमार ने कालानमक की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में बताया।

प्रगतिशील किसानों में नरेंद्र कुमार चौधरी, शोहरतगढ़, प्रमोद कुमार दुबे नौगढ़, अतुल वर्मा बांसी, दीनानाथ बढ़नी, रामू जागीर , सिविल सर्जन चौधरी मुकेश कुमार, किशनलाल चौधरी, रमाकांत भनवापुर व कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार डॉ एसएन सिंह, डॉ. मार्कंडेय सिंह डॉ एसके मिश्रा, नीलम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed