{"_id":"5ae89a314f1c1b60098b79d0","slug":"just-come-back-with-assurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ आश्वासन के साथ लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ आश्वासन के साथ लौटे फरियादी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 May 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील दिवस की अध्यक्षता करते डीएम साथ में हैं एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले की तहसीलों में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियों को अधिक राहत नहीं दे सका। अधिकांश मामले लंबित रख दिए गए। उन्हें संबंधित विभाग के अफसरों को शीघ्र निस्तारण की हिदायत के साथ सुपुर्द किया गया है। सदर में 7, डुमरियागंज में 6 और शोहरतगढ़ में पांच मामलों का समाधान हो पाया। शोहरतगढ़ में डीएम की मौजूदगी के बावजूद अधिकांश फरियादी मायूस लौटे। सिर्फ आश्वासन के साथ फरियादियों को लौटना पड़ा।
सदर तहसील में एसडीएम राजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 मामले आए। इसमें 25 प्रकरण राजस्व विभाग से जुड़े रहे। इनमें सात का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पुलिस के छह, समाज कल्याण के एक व दो अन्य मामले लंबित रहे। तहसील दिवस में सीओ शिव सिंह, तहसीलदार एसके ओझा सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
डुमरियागंज। एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 54 फरियादियों में से सिर्फ 6 को ही त्वरित न्याय मिल सका। शेष फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। एडीएम ने सभी अफसरों को शासन की मंशा के अनुरुप शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने की हिदायत दी। कहा कि किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 31, पुलिस के 12 व अन्य विभागों के 11 मामले शामिल रहे।
विज्ञापन
राजस्व से संबंधित 5 और पुलिस विभाग के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, एक्सईएन विद्युत आरबी शर्मा, एसडीओ रितेश कौशल, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, सीडीपीओ रबीन्द्र यादव, बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह, दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़। तहसील सभागार में डीएम कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी ही मिल सकी। राजस्व के 26, पुलिस के 11, विकास के 11, अन्य 1 समेत कुल 49 मामलों में सिर्फ पांच राजस्व के मामले ही निस्तारित हुए। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सेमरा गांव निवासी रामकरन यादव ने जमीन पर कब्जा दिलाने, महदेवा गंगाराम निवासी रामललित ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, छपिया गंगवा निवासी रहमत अली ने लेखपाल पर मकान निर्माण रोकवाने, मस्जिदिया टोला कुटवा निवासी राजेश ने जमीन पर कब्जा दिलवाने, महथा निवासी सबरुन्निशां ने मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाने, मस्जिदिया निवासी आशा व गड़ाकुल निवासी निजाम अहमद ने पीएम आवास, एकडेंगवा भावपुर ग्रांट निवासी विंद्रावती ने खतौनी पर नाम दुरुस्त करवाने के नाम पर तहसील के अधिकारियों की ओर से बार-बार दौड़ाने की शिकायत की। इस दौरान एडीएम प्रशासनिक प्रमोद शंकर शुक्ल, एएसपी मुन्नालाल, एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह, तहसीलदार नंदप्रकाश मौर्या, डीएफओ बीके मिश्र, बीडीओ महावीर सिंह, आपूर्ति निरीक्षक शिवप्रकाश त्रिपाठी, ढेबरुआ एसओ अखिलानंद उपाध्याय, एसओ रविंद्र कुमार गौतम, मंडी समिति सचिव रामजी यादव आदि मौजूद रहे।