{"_id":"58f3a2a44f1c1b1774470a11","slug":"junk-bags-made-for-council-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के लिए जी का जंजाल बना बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के लिए जी का जंजाल बना बैग
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव की फोटो छपा बैग बच्चे लेकर स्कूल आए बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पूर्व सीएम अखिलेश की छपी फोटो वाले बैग बच्चों को बांटे जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। भाजपा ने इसका विरोध करते हुए ऐसे बैग बांटे जाने पर आपत्ति जताई है।
तहसील क्षेत्र के विकास खंड इटवा, खुनियांव व भनवापुर में वर्ष 2015-16 सत्र के छात्रों के लिए स्कूली बैग वितरण के लिए आया था। इन बैगों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो छपा था। विभाग वितरण की तैयारी कर रहा था इसी बीच आचार संहिता लग गई। जिसके चलते अधिकांश विद्यालयों में बैग का वितरण रुक गया। अब विकास खंड भनवापुर के अधिकांश विद्यालयों में बच्चों को अखिलेश यादव के छपे फोटो वाले बैग का वितरण किया जा रहा है। इसे लेकर भाजपा समर्थकों मे रोष है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर में छात्रा प्राची व सुहानी ने बताया कि यह बैग उसे नौ अप्रैल को मिला है। प्रधानाध्यापक स्वामी नाथ जी का कहना है कि तीन अप्रैल को बीआरसी से बैग मिला, इसलिए नौ अप्रैल को बच्चों में बैग का वितरण कर दिया गया।
कुछ ऐसा ही मामला बिस्कोहर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय में प्रमिला, नैंसी, विशाल, पूजा, केशर सोनी ने बताया कि हम लोगों को 11 अप्रैल को स्कूल बैग मिला है। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका शालिनी दूबे व मीरा सिंह ने बताया कि 31 मार्च को बीआरसी से बैग उपलब्ध हुआ है। इसलिए एक अप्रैल को बैग बच्चों में वितरित किया गया। इस संबंध मे एबीएसए भनवापुर मनीराम वर्मा का कहना है कि बैग चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले विद्यालयों को दिया गया था। अब वितरण होने का सवाल ही नहीं है। वहीं इस मसले पर भाजपा विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी का कहना है कि आज योगी जी की सरकार प्रदेश मे सत्तारूढ़ है और अखिलेश यादव के फोटे छपे बैग का वितरण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा । ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।