{"_id":"62acba5dac9c514fce087c18","slug":"jume-ki-namaz-complete-with-peace-siddharthnagar-news-gkp4406735198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई जुमे की नमाज
विज्ञापन
शहर के आजाद नगर में स्थित मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करके बाहर निकलते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई जुमे की नमाज
- शहर समेत जिले के सभी मस्जिदों में चाकचौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
- आपसी भाईचारे की मांगी दुआ, कई स्थानों पर ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर समेत जिले की सभी मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। लोगों ने अमन और आपसी भाईचारा बरकरार रखने की अल्लाह से दुआ मांगी। वहीं, तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सभी मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात रहे। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।
शहर के आजाद नगर मस्जिद, सिद्धार्थ तिराहा के पास जामा मस्जिद, बेडसर मस्जिद, खजुरिया रोड के पास बद्र मस्जिद समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में सुबह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां पर नमाजियों ने शांतिपूर्ण तरीके से मुल्क में अमन व आपसी भाईचारा बरकरार रखने की अल्लाह से दुआ मांगी। कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। एसडीएम नौगढ़ प्रदीप कुमार यादव, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव व एसओ सदर तहसीलदार सिंह मय पुलिस फोर्स सभी मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित जामा मस्जिद, बैदौला स्थित गरीब नवाज मस्जिद, हल्लौर की शिया जामा मस्जिद, बेवा चौराहे की सुन्नी बड़ी मस्जिद, बयारा मस्जिद लटिया वासा टिकरिया विथरिया कादीराबाद औराताल, तरौना सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। पेश इमाम मौलाना महफूज हुज्जत, मौलाना मकसूद अकरम तथा मौलाना एहसानूल्लाह कासमी, मौलाना कादिर, मौलाना तनवीर अहमद कासमी आदि ने खुत्बा और तकरीर में लोगों से क्षेत्र में अमन और भाईचारे को बरकरार रखने की अपील की। साथ ही लोगों को अफवाहों से खबरदार रहने और सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट न करने की गुजारिश की। कानून का पालन करने की अपील की। इस दौरान सीओ अजय श्रीवास्तव, डुमरियागंज थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह, भवानीगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार नगर क्षेत्र के कोतवाली मस्जिद, जामा मस्जिद, मंगल बाजार, नूरी मस्जिद हरी मस्जिद, नरकटहा आदि में सकुशल जुमे की नमाज संपन्न हुई। एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ देवी गुलाम, कोतवाल संजय कुमार मिश्र लगातार गश्त करते रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शोहरतगढ़ जामा मस्जिद, चिल्हिया कस्बे में स्थित मस्जिद, मुसहरवा, गौरा बाजार, अतरी, खड़कुइया, मुहमुदवा ग्रांट, पल्टादेवी सहित आदि गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर भारती, शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे, एएसआई मनोज कुमार सिंह, रविकान्त मणिमौजूद रहे, साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में तहसीलदार संजीव दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा, चौकी प्रभारी राम प्रकाश चंद्र की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई।
कमिश्नर और डीआईजी ने डुमरियागंज का किया दौरा
डुमरियागंज। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस व पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक ने जुमे की नमाज के मद्देनजर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इनके अलावा डीएम संजीव रंजन एवं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने भी डुमरियागंज क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की गई। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए अच्छी व्यवस्था बनाई थी।