{"_id":"582f35624f1c1b5536901450","slug":"jogia-usha-devi-became-the-chief-of-the-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"उषा देवी बनीं जोगिया की ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उषा देवी बनीं जोगिया की ब्लॉक प्रमुख
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
हिसार। जाट संस्था के चुनाव के दौरान परिणाम का इंतजार करते हुए लोग
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लाक प्रमुख के रूप में ऊषा देवी निर्वाचित हुई हैं। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए उपचुनाव में उन्होंने दिवंगत प्रमुख इंदूमति की देवरानी नैनमति को 8 मतों के अंतर से शिकस्त दी। परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने ऊषा देवी को फूल-मालाओं से लाद दिया। पैतृक गांव पहुंचकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। उधर, नैनमति ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इससे कई बार हंगामे की स्थिति भी बनी रही।
निर्वाचन के कुछ ही दिनों बाद इंदूमति के निधन से रिक्त हुए पद पर उपचुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी की स्थिति रही। सकुशल चुनाव कराने के लिए एडीएम पीके जैन, एएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ब्लाक पर डटी रही। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई। अपराह्न 3 बजे तक हुए मतदान में कुल 66 बीडीसी सदस्यों ने क्रमवार अपने मतों का इस्तेमाल किया।
अपराह्न साढ़े तीन बजे से शुरू हुई मतगणना करीब आधे घंटे तक चली। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी की पत्नी ऊषा देवी को जीत मिली। ऊषा देवी को कुल 37 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी नैनमति को 29 मत ही प्राप्त हो सके। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। चुनाव अधिकारी भूपेश मणि त्रिपाठी ने विजेता को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उधर, नैनमति देवी ने चुनाव परिणाम पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि चुनाव अधिकारी ने विरोधी प्रत्याशी से मिलीभगत कर गलत तरीके से वोट डलवाए। उनकी आपत्ति को भी नहीं सुना गया। विरोध के चलते विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने नैनमति को उनके आवास तक पहुंचाया। ऊषा देवी को कड़ी सुरक्षा में मधुकरपुर स्थित आवास पहुंचाया गया।