फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jewelry, cash stolen from two villages of Chilhiya area

चिल्हिया क्षेत्र के दो गांवों से गहने, नकदी चोरी

Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Jewelry, cash stolen from two villages of Chilhiya area
चिल्हिया क्षेत्र के दो गांवों से गहने, नकदी चोरी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर और जगरनाथपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। घरों के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी, गहनों सहित लाखों का सामान उड़ा लिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
क्षेत्र मोहम्मदपुर निवासी बब्लू महतो और जगरनाथपुर निवासी लोहे के अनुसार, बुधवार रात नौ बजे खाना खाकर परिवार के सदस्य बरामदे में और छत पर सोए थे। जगने पर देखा कि दरवाजे के ताले टूटे थे। चोर नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए थे। एक घर के पीछे का दरवाजा भी टूटा है।
विज्ञापन

बबलू और लोहे के परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह देखा कि कमरों में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से से लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ली गई थी। दोनों पीड़ितों ने पल्टादेवी पुलिस चौकी इंचार्ज को इसकी जानकारी दी। इस बाबत पल्टादेवी पुलिस चौकी इंचार्ज तरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि चोरी की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed