{"_id":"6a5a99c250883c2161073672","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-a-jewelry-shop-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161411-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सराफा की दुकान से आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सराफा की दुकान से आभूषण और नकदी चोरी
Sat, 18 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, शोहरतगढ़ कस्बे में पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर हुई घटना
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में एनएच-730 हाईवे मार्ग स्थित एक ज्वेलरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान के शटर ताला तोड़कर अंदर घुसकर 32 हजार नकदी सहित लगभग 80 हजार के गोल्ड प्लेटेड जेवर उठा ले गए। शुक्रवार सुबह शटर खुला देखकर मामले की जानकारी दुकान के मालिक शिवा वर्मा को दी। पीड़ित शिवा वर्मा दुकान पहुंचकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत वार्ड नंबर चार दशरथनगर कस्बा निवासी शिवा वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि गड़ाकुल में एनएच-730 हाईवे मार्ग मेरी ज्वेलरी की दुकान है। शुक्रवार की सुबह दुकान के आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि शटर का ताला टूटा हुआ है और आधा खुला है। इसकी जानकारी होने पर तत्काल दुकान पहुंचा तो अंदर सारे सामान बिखरे पड़े थे। कैश काउंटर में रखे 32 हजार गायब थे और एक ग्राम गोल्ड प्लेटेड हार, झाला, टीका सहित लगभग 80 हजार रुपये के जेवर गायब मिला। चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल किया।
इस संबंध थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की जानकारी मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना पर्दाफाश किया जाएगा।