{"_id":"603924b88ebc3ee9631f283e","slug":"jcb-run-on-two-brick-kilns-siddharthnagar-news-gkp386306594","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल्टी जमा न करने वाले दो ईंट भट्ठे पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयल्टी जमा न करने वाले दो ईंट भट्ठे पर चली जेसीबी
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक भट्ठे पर कच्चे ईंट को नष्ट करता जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ईंट-भट्ठों पर चली जेसीबी
रॉयल्टी जमा नहीं करने पर की गई कार्रवाई
बर्डपुर, बोहली चरिगंवा स्थित ईंट-भट्ठे आए दायरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र और रॉयल्टी नहीं जमा कराने वाले ईंट-भट्ठों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को प्रशासन ने ऐसे दो ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से कच्ची ईंटें नष्ट करा दी।
डीएम दीपक मीणा को शिकायत मिली थी कि जिले में कई ईंट-भट्ठे प्रदूषण नियंत्रण के मानक का उल्लंघन कर रहे हैं और रॉयल्टी चोरी कर राजस्व को हानि पहुंचा रहे हैं। इस पर उन्होंने खनन निरीक्षक नरेश कुमार महतो को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को नरेश कुमार महतो ने अलग-अलग तहसीलों में संचालित ईंट-भट्ठों का निरीक्षण किया। इस दौरान बर्डपुर ब्लॉक मुख्यालय पर सना बिक्र फील्ड के निरीक्षण में रॉयल्टी जमा नहीं होने और प्रदूषण का प्रमाण पत्र नहीं होने का आरोप सही पाया गया। लिहाजा मौके पर कच्चे ईंट को जेसीबी से नष्ट कराया गया। इसके अलावा शोहरतगढ़ के बोहली चरिगंवा स्थित यादव बिक्र फील्ड पर भी रॉयल्टी जमा नहीं होने और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने की शिकायत सही मिली। यहां एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, सीओ प्रदीप यादव की मौजूदगी में कच्चे ईंट को नष्ट कर दिया गया। इस बाबत खनन निरीक्षक ने बताया कि भट्ठा मालिकों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में बगैर अभिलेख के पूर्ण हुुए संचालन करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।