{"_id":"65df7e85beae289206081864","slug":"jam-is-caused-due-to-cutting-of-trees-and-dropping-them-on-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113601-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ीकरण : पेड़ काटकर सड़क पर गिराने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ीकरण : पेड़ काटकर सड़क पर गिराने से लग रहा जाम
Thu, 29 Feb 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क चौड़ीकरण के चलते पेड़ों को काटा जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को अशोक मार्ग पर पेड़ काटे जा रहे थे। पेड़ों को काट कर सड़क पर गिराया जा रहा था। फिर उसे हटाया जा रहा था। इसी मार्ग पर रजिस्ट्री ऑफिस के सामने एक बड़ा सा पेड़ काट कर सड़क पर गिराया गया था, जिससे करीब 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। फलस्वरूप दोनों तरफ जाम लग गया था।
बताते चलें कि सड़क चौड़ीकरण के तहत सड़क के किनारे स्थित पेड़ों को काटा जा रहा है। सड़क के दाएं और बाएं जगह होने के बाद भी पेड़ों को सड़क के बीचो बीच गिराया जा रहा है। जिस अशोक मार्ग पर पेड़ों को काटा जा रहा है, सभी विभागों के ऑफिस यहीं पर मौजूद हैं। इसी मार्ग पर मेडिकल काॅलेज भी है। जहां सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है।
बाक्स
बिजली काटने से मेडिकल काॅलेज में जांच हो रहा प्रभावित
पेड़ों को काटने के लिए सुबह से ही इस इलाके की बिजली काट दी जा रही है। यह क्रम तीन दिन से चल रहा है। इसके कारण माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में सीटी स्कैन करने वाली मशीन बंद रह रही है। सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, मेडिकल काॅलेज में जनरेटर की व्यवस्था तो है, लेकिन उससे आईसीयू को बिजली सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
यदि किसी गंभीर मरीज का सीटी स्कैन करना होता है तो हम जनरेटर से कनेक्ट करके उसका सीटी स्कैन कर देते हैं। यह समस्या ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी।
- एके झा, प्राचार्य, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज